Wednesday, April 1, 2015

अप्रैल माह के व्रत त्यौहार और जयंती

अप्रैल माह के व्रत त्यौहार और जयंती
अप्रैल सन् 2015 विक्रम संवत् 2072 चैत्र शुक्ल द्वादशी से वैशाख शुक्ल द्वादशी तक
शालिवाहन शक 1937 राष्ट्रीय चैत्र 11 से राष्ट्रीय वैशाख 10 तक
हिजरी सन् 1436 जमादि उस्सानी 11 से रज्जब 10 तक
1 अप्रैल : मदन द्वादशी। प्रदोष व्रत। हरि दमनकोत्सव। मीनाक्षी कल्याणम्
2 अप्रैल : श्री महावीर जयन्ती (जैन)। अनंग त्रयोदशी व्रत। शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीथ काल में)। दमनक चतुर्दशी 14।
3 अप्रैल : शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में 23.59 बजे।
4 अप्रैल : स्नान-दान-व्रतादि की चैत्री पूर्णिमा। चांडक पूजा (बंगाल)। अन्वाधान। मन्वादि। सर्वदेव दमनकोत्सव। श्री हनुमान जयंती (सूर्योदय काल में दक्षिण भारत एवं काशी के संकट मोचन मन्दिर में)। इष्टि। गुरू तेगबहादुर गुरयायी दिवस। गुरू हरकिशन जोति जोत दिवस। ग्रस्तोदय खग्रास चन्द्रग्रहण। वैशाख मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ।
5 अप्रैल : वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ। तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा। मास पर्यन्त पनिसरा चलाना चाहिये। (अशक्ति में धर्म घटादि दान)। मास भर चन्दन से श्री विष्णु पूजा। ग्रहण करिदिन। बुध रेवती नक्षत्र में 20.38 बजे।
6 अप्रैल : शुक्र वृष राशि में 19.46 बजे।
8 अप्रैल: संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21.44 बजे। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। सती अनसुइया जयन्ती।
9 अप्रैल : गुरू तेगबहादुर जयन्ती। गुरू मार्गी 07.28 बजे।
11 अप्रैल: श्री शीतलासप्तमी व्रत। कालाष्टमी। गुरू अर्जुनदेव जयन्ती।
12 अप्रैल: श्री शीतलाष्टमी व्रत। पर्युषितान्न (बासी) भोजन करना विहित है। अष्टका। बुध अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि में 08 .12 बजे।
14 अप्रैल: सूर्य अश्विनी नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रान्ति 13.01 बजे। चन्द्रदर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल 09.01 बजे से 17.01 बजे तक। सामान्य पुण्यकाल 06.37 बजे से सूर्यास्त तक। सतुआ जल कुम्भादि दान। हरिद्वार या काशी के असी संगम पर स्नान। वैशाखी पंजाब एवं उड़ीसा। मीन (खर) मास समाप्त। डॉ भीमराव अम्बेडकर जयन्ती।
15 अप्रैल: वरुथिनी एकादशी व्रत सबका। श्री वल्लभाचार्य जयन्ती। सौर (मेष) वैशाख मासारम्भ। शुक्र रोहिणी नक्षत्र में 08.48 बजे।
16 अप्रैल : प्रदोष व्रत।
17 अप्रैल : मास शिवरात्रि व्रत। मंगल अस्त पश्चिम में 14.21 बजे। 14 तिथि क्षय।
18 अप्रैल : स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। बुध भरणी नक्षत्र में 17.32 बजे।
19 अप्रैल : इष्टि। वैशाख मास शुक्ल पक्षारम्भ। देव दामोदर तिथि (आसाम)। गुरू अंगददेव जयन्ती।
20 अप्रैल : चन्द्रदर्शन मु. 30 साम्यर्घ। भगवान परशुराम जयन्ती (प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में)। छत्रपति शिवा जी जयन्ती। सूर्य सायन वृष राशि में 14.54 बजे। बुध उदय पश्चिम में 07.22 बजे।
21 अप्रैल : अक्षय तृतीया (रोहिणी नक्षत्रयुता)। त्रेतायुगादि। वर्षीतप समापन (जैन)। पितृ पितामहादि के निमित्त सक्तु चीनी फल धर्म घटादि दान। त्रिलोचन दर्शन-यात्रा। बद्री केदार यात्रा। मातंगी जयन्ती । कल्पादि । राष्ट्रीय वैशाख मासारम्भ। हिजरी रज्जब 7वां माह शुरु। अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती सज्जरी अलह के मजार पर उर्स का मेला शुरू।
22 अप्रैल : वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।
23 अप्रैल : श्री आद्य शंकराचार्य जयन्ती। श्री सूरदास जयन्ती। श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (दक्षिण भारत)। बाबू कुँवर सिंह जन्म दिवस (बिहार)।
24 अप्रैल : श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत में)। चन्दन षष्ठी (बंगाल)।
25 अप्रैल : श्री गंगा सप्तमी। गंगोत्पत्ति। गंगावतरण (मध्यान्ह में गंगा पूजन)। गंगा जन्म लग्न (वृष)। बुध कृत्तिका नक्षत्र में 14.02 बजे।
26 अप्रैल : श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री बगलामुखी जयन्ती। शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में 22.55 बजे।
27 अप्रैल : श्री सीता नवमी। वैष्णव मतानुसार श्री जानकी जयन्ती। त्रिचूर पूरम (केरल)। बुध वृष राशि में 12.07 बजे।
28 अप्रैल : सूर्य भरणी नक्षत्र में 05.33 बजे। अगस्त्यास्त 06.42 बजे।
29 अप्रैल: मोहिनी एकादशी व्रत सबका। मंगल कृत्तिका नक्षत्र में 08.10 बजे।
30 अप्रैल : परशुराम द्वादशी। रुक्मिणी द्वादशी।

No comments:

Post a Comment