Wednesday, April 1, 2015

अप्रैल माह राशीफ़ल - सन् 2015

अप्रैल माह राशीफ़ल - सन् 2015
मेष 
विपरीत लिंगी से नए संबंध बन सकते हैं। यह माह प्यार करने वालों के लिए अच्छा समय है, क्योंकि प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। यदि शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परंतु इन सबके बावजूद सुख की कमी का एहसास होगा, क्योंकि आर्थिक विषमता रह सकती है।
वृष
इस माह भाग्य के भरोसे न रहें। शत्रु परास्त होंगे व खर्च अधिक होगा इसलिए बेहतर है कि पहले से ही सावधानी बरतें। आय में भी कमी आएगी। संतान और शिक्षा दोनों ही जगहों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों या मित्रों से बिना वजह अनबन हो सकती है, जरूरत पड़ने पर शायद आप खुद को अकेला महसूस करें।
मिथुन
इस माह आपकी सूझ-बूझ, निर्णय लेने की क्षमता और मेहनत के कारण आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। पिता या कहीं नौकरी करते हैं तो आपके उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। चारों तरफ से आपको सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा और संतान की तरफ से भी प्रसन्नता मिलेगी।
कर्क
इस माह समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से थोड़ा कष्ट मिल सकता है या उनके कारण मानसिक परेशानी हो सकती है, फिर भी शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा या परिवार में कोई धार्मिक कृत्य हो सकता है।
सिंह
इस माह कोर्ट-कचहरी के मामलों से जितना बच सकें बचें, यदि किसी के मुकदमे में फैसला आना हो तो प्रयास करें कि वह अप्रैल 2015 में किसी प्रकार से भी टल जाए। सिर्फ एक बात अच्छी रहेगी कि सभी परेशानियों में उलझनों के बावजूद सही वक्त पर भाग्य साथ देगा।
कन्या
इस माह अचानक धनलाभ की संभावना है। व्यापारियों के लिए नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। मनोबल बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। लोगों से काम निकालने में सफल होंगे। शिक्षा क्षेत्र अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक कारण से यात्रा का योग बनेगा।
तुला
इस माह मन प्रसन्नतादायक रहेगा और सुख-शांति की अनुभूति होगी। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। नए प्रेम-प्रसंग बन सकते हैं। कुछ नए संबंध बनने की भी संभावना बन सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। नवीन वाहन का योग भी बन रहा है, भौतिक सुखों की वृद्धि रहेगी।
वृश्चिक
इस माह धन का लाभ होगा और व्यय भी होगा अतः आप बुद्धि बल द्वारा समस्याओं को नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफल होंगे। कुछ निर्णय सही होंगे जिससे आपको आने वाले समय में बहुत लाभ होगा। भाग्य पक्ष कमजोर है, भाग्य भरोसे कोई काम न करें। किसी भी कार्य में सफलता थोड़े संघर्ष के बाद मिलेगी।
धनु
इस मास भाग्य पक्ष बहुत कमजोर है अतः जोखिम न उठाएं। आय सामान्य रहेगी, परंतु आवेश में आकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें अन्यथा हानि होगी। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। जीवनसाथी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। बाहरी विवादों से सतर्क रहें और प्रयास करें कि मामला कोर्ट-कचहरी में न जाए।
मकर
माह के प्रारंभ में मन थोड़ा अशांत रहेगा। लोगों से दूर एकांत में रहने की प्रवृत्ति बनेगी। जो कुछ सोच रहे हैं, वह अभी संभव नहीं हो पाएगा अतः थोड़ा धैर्य से काम लें और सही समय का इंतजार करें। पारिवारिक सुख में खूब वृद्धि होगी। जीवनसाथी का खूब सहयोग मिलेगा। आप वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं।
कुंभ
इस माह पराक्रम बढ़ा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भाग्यवश किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, क्योंकि इस समय सारी विषमताओं के बावजूद भाग्य मजबूत है। साहस बढ़ा- चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। खान-पान में सावधानी बरतें। -पान में सावधानी बरतें।
मीन
इस माह धन का आगमन सामान्य रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि रहेगी। मन बहुत चंचल रहेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भाग्य पक्ष थोड़ा कमजोर है, आर्थिक जोखिम न उठाएं और किसी नए कार्य में हाथ डालने से बचें। उच्च अधिकारियों या पिता के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

No comments:

Post a Comment