Monday, March 2, 2015

मार्च माह राशीफ़ल - सन् 2015

मार्च माह राशीफ़ल - सन् 2015
मेष 
यह महीना मिला-जुला रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शत्रु परास्त होंगे, परंतु गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं। भाग्य के भरोसे न रहें। मन और खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा अन्यथा आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। आवेश में आने से बचें तथा वाहन सावधानी से चलाएं।
वृष
धन के मामलों में यह मास उत्तम रहेगा। आमदनी एक से अधिक स्रोतों से होगी। परिवार में सुख- शांति रहेगी लेकिन पिता से, राज्य अधिकारियों से मतभेद हो सकते है। अपने उतावलेपन पर नियंत्रण रखें। संतान और शिक्षा के मामलों में यह माह थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है।
मिथुन
यह माह उत्तम रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए तो यह माह अत्यंत उत्थानकारक साबित होगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में नहीं हैं उनके मान-प्रतिष्ठा में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी। अच्छी खबर यह है कि आपके किए हुए कार्यों की हर कोई सराहना करेगा। व्यापारियों के लिए नए अनुबंध मिलेंगे।
कर्क
इस मास भाग्य और पुरुषार्थ के बल पर आप खूब आर्थिक उन्नति पाएंगे। नौकरी में हैं तो तरक्की और अच्छी जगह ट्रांसफर संभव है। शत्रु टिक नहीं पाएगा, फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेमीजनों के लिए भी यह अच्छा समय है।
सिंह
इस माह स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। नए व्यापार में हाथ डालने के लिए बिलकुल ही समय अच्छा नहीं है। भाग्य भरोसे न रहें। शेयर मार्केट से हानि मिलने की आशंका बन रही है अतः सोच-समझकर निवेश करें। गलत लोगों की संगत हो सकती है।
कन्या
यह माह आय के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का अच्छा योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी स्त्री जातक के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। अपने सगे-संबंधियों से थोड़ी दूरी बन सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
तुला
यह माह थोड़ा सावधानी रखने वाला है। धन के मामले में सफलता का योग कम है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी या जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। संतान से भी कोई कष्ट या उसके कारण थोड़ी मानसिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। शरीर में कमर के नीचे थोड़ा कष्ट का योग बन रहा है अतः सावधानी बरतें।
वृश्चिक
इस माह आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सोच और निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। किसी विपरीत परिस्थिति में अपने पिता का सहयोग मिलेगा। अपने से उच्च अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा जिससे किसी समस्या से निकलने में मदद मिलेगी। बाहरी संबंधों से लाभ होगा।
धनु
इस माह मान-सम्मान की स्थिति बन रही है। किसी कार्यवश ख्याति मिलेगी, भाग्य साथ रहेगा। धन के मामले में कोई बहुत अच्छा समय नहीं है। व्यय की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी महसूस करेंगे, बाहरी संबंधों से बहुत लाभ होगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छा समय है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
मकर
इस माह भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाग्य के भरोसे न रहें अतः कोई जोखिमभरा कार्य न करें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कोई बहुमूल्य वस्तु के नुकसान होने या खो जाने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है।
कुंभ
इस माह अचानक धनलाभ के योग हैं। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है, विशेषकर भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में यदि विवाद की संभावना बन रही है तो कुछ समय के लिए न उलझें। खान-पान और रहन-सहन को नियमित और संतुलित रखें।
मीन
इस माह सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। विपरीत लिंगियों के प्रति आकर्षण रहेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध बनेंगे। पिता से संबंध सुधारने का प्रयास करें। संतान से प्रसन्नता होगी। नए वाहन का योग भी बन रहा है। कुल मिलाकर समय अभी पक्ष में है, स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

No comments:

Post a Comment