Thursday, February 5, 2015

फ़रवरी माह राशीफ़ल - सन् 2015

फ़रवरी माह राशीफ़ल - सन् 2015
मेष 
इस महीने आपकी आय अत्यधिक बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं तो नए अनुबंध बनाने और व्यापार के विस्तार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे, सरकारी क्षेत्र से या पिता से सहयोग अथवा पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। 

वृष

भाग्य पक्ष कमजोर रहेगा। कहीं अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के मामलों में अपनी टांग न अड़ाएं। संतान के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। धन प्राप्त करने में भी कठिनाई महसूस होगी, विशेषकर यदि व्यापार में हैं तो किसी को क्रेडिट न दें अन्यथा पैसे फंस सकते हैं। 

मिथुन

इस माह भाग्य खूब साथ देगा। इस महीने पराक्रम भी बढ़ेगा। निर्णय सोच-समझकर लेंगे और आपके लिए हुए निर्णय सही भी होंगे। परिवार में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है जिसमें आपको सूझ-बूझ से काम लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आय होगी लेकिन खर्च भी रहेगा। 

कर्क

इस माह प्रतियोगिता में बैठ रहे हैं तो परिश्रम अधिक करना होगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भी आपको परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखें, विशेषकर अपने पेट और कमर के निचले हिस्से का। आपकी बुद्धि व अपनी वाकपटुता के बल पर आप अपनी समस्याओं से निकलने में सफल होंगे। 

सिंह

इस मास स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्या बनी रह सकती है, फिर भी जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। नए प्रेम संबंध भी पनप सकते हैं। आय संबंधी समस्या बरकरार रहेगी फिर भी कुछ नए काम के अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्य के क्षेत्र में स्थान परिवर्तन की बहुत संभावना है। 

कन्या

इस माह खर्च बढ़ेगा, कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। संतान पक्ष से कष्ट तथा मतभेद हो सकता है। व्यावसायिक हानि की संभावना है। जीवनसाथी से संबंध मधुर नहीं रहेंगे। किसी मामले में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। 

तुला

इस माह भाग्य थोड़ा कमजोर है अतः केवल भाग्य भरोसे कोई काम न करें। आय में थोड़ी कमी रहेगी अतः खर्च पर नियंत्रण रखें। शत्रु हो सकते हैं, पर परास्त भी होंगे। परेशानियों में आपकी आंतरिक क्षमता और दूरदर्शिता काम आएगी। अपने निर्णय से किसी बड़े व्यापारिक कार्य को अंजाम दे सकते हैं। 

वृश्चिक

इस माह धनहानि का योग बन रहा है अतः आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में कमी, जीवनसाथी से मनमुटाव या उनके स्वास्थ्य में कमी रहेगी। मन अशांत और बेचैनी से भरा रहेगा। किसी करीबी मित्र का बहुत ही आवश्यक समय पर सहयोग मिलेगा। 

धनु

इस माह खर्च की अधिकता रहेगी। पराक्रम बढ़ा रहेगा। भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप अपने निर्णय से लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी महिला का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी महसूस होगी। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मकर

इस माह आर्थिक उन्नति के योग उत्तम हैं। खासकर व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए आय एक से अधिक स्रोतों से होगी। नए अनुबंध बनेंगे। निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होगी अतः लिए हुए निर्णय अत्यंत लाभकारी होंगे। पराक्रम में खूब वृद्धि होगी। धर्म के प्रति रुचि बहुत बढ़ी रहेगी। 

कुंभ

यह समय अनुकूल नहीं है। शत्रु हावी हो सकते हैं अतः किसी विवाद में न पड़ें। पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें की अनावश्यक विवाद न हो। धन के मामलों में रुकावटें आएंगी। 

मीन

इस माह आय और व्यय में संतुलन रहेगा। सुदूर यात्रा का योग बन रहा है। शत्रुओं के कारण लाभ का योग बन रहा है फिर भी किसी विवाद में न पड़ने की सलाह है। केवल भाग्य के भरोसे न रहें और कोई आर्थिक जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी से पारिवारिक कारणों से मतभेद उभर सकता है।

No comments:

Post a Comment